एक दिवसीय क्रिकेट मैच के साथ वार्षिक खेल सप्ताह की समाप्ति

संवाददाता पारसनाथ दुबे 

डिहरी आनसोन रोहतास।स्थानीय श्री अरविंद एकेडमी सम्बिका नगर न्यू डिल्लीयां में सत्र 2025-26 का वार्षिक खेल सप्ताह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में वार्षिक खेल सप्ताह प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

इसकी शुरुआत 18 दिसम्बर को हुई। खेल सप्ताह का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक कृष्णा प्रसाद ने किया और बच्चों को शुभकामनाएं दी। वार्षिक खेल सप्ताह के अंतर्गत चेस, वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकस्सी, कैरम, क्रिकेट मैच और बहुत सी अन्य गतिविधियां कराई गई। बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। वार्षिक खेल सप्ताह के अंत मे क्रिकेट मैच डालमियानगर फील्ड में कराया गया। क्रिकेट मैच A,B,C,D 4 टीम में कराया गया | जिसमे D टीम ने जीत हासिल किया। मैन ऑफ द मैच दीप लाल कुमार कक्षा 9 वी का छात्र हुआ। बहुत से अभिभावक भी इस मौके पर उपस्थित थे उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया। सभी अभिभावकों ने खेल सप्ताह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है।

सभी जीते हुए खिलाडियों को मदर किड्स प्ले स्कूल की प्राचार्या मोनी भारती ने मेडल से सम्मानित किया। क्रिकेट मैच के विजेता टीम को 26 जनवरी के दिन सम्मानित किया जाएगा। सभी शिक्षकों के सहयोग से खेल सप्ताह का समापन अच्छे से हो पाया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट