नाबालिग से छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 23, 2025
- 31 views
60 मिनट में पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के प्रयास के एक आरोपी को एक घंटे के भीतर धर दबोचा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की हर तरफ चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 7:30 बजे एक दलित नाबालिग युवती शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान सुनसान जगह का लाभ उठाकर गांव में ही अपने ननिहाल में रह रहे लवकुश यादव ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी कर आरोपी को उसके ननिहाल से ही गिरफ्तार कर लिया। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


रिपोर्टर