खेल एकता और अनुशासन का प्रतीक है : अनुज कुशवाहा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 24, 2025
- 42 views
संवाददाता, पारस नाथ,दुबे
डेहरी ऑन सोन रोहतास। स्थानीय खेल मैदान, पड़ाव में आयोजित फुटबॉल मैच का उद्घाटन डेहरी के युवा एवं लोकप्रिय नेता अनुज कुशवाहा ने किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अनुज कुशवाहा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह एकता, अनुशासन और भाईचारे का भी प्रतीक है। खेल से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज को सही दिशा मिलती है।
मैच के व्यवस्थापक ललन सिंह उर्फ बड़ा बाबू ने बताया कि यह फुटबॉल मैच कमेटी के दिवंगत सदस्य पप्पू सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया है, ताकि उनके योगदान को याद रखा जा सके। फुटबॉल मैच औरंगाबाद और कैमूर के बीच हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष शंभूराम, भाजपा नेता मनोज पासवान, रवि पासवान, सुनील चौबे, इम्तियाज अंसारी, रमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर