आर.एस.के. पब्लिक स्कूल शतरंज में बना ओवरऑल चैंपियनोौ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 24, 2025
- 47 views
डिहरी आनसोन रोहतास।आर.एस.के. पब्लिक स्कूल, बस्तीपुर ने शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
दिनांक 21 दिसंबर 2025 को अखिल बिहार शतरंज संघ से संबद्ध रोहतास जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में सासाराम में द्वितीय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में रोहतास जिले के 27, भोजपुर जिले के 8, तथा औरंगाबाद, पटना और कैमूर जिले से एक-एक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त पश्चिम बंगाल के कोलकाता तथा उत्तर प्रदेश के वाराणसी से भी एक-एक विद्यालय की सहभागिता रही।
कुल 11 विद्यालयों की ओवरऑल सूची में आर.एस.के. पब्लिक स्कूल, बस्तीपुर (डेहरी) ने 55.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, आदमपुर द्वितीय तथा सेंट पॉल स्कूल, सासाराम तृतीय स्थान पर रहा।
विद्यालय के निदेशक आनंद सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए दिनांक 23 दिसंबर 2025 को विद्यालय की प्रार्थना सभा में सभी विजेता विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय विद्यार्थियों के खेलकूद भविष्य को लेकर पूर्णतः सजग है तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, रोहतास जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष नंद कुमार सिंह तथा समाजसेवी साकेत कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि जय प्रकाश सिन्हा ने विद्यालय के खेल विकास संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शतरंज जैसे खेलों से मानसिक, बौद्धिक एवं रणनीतिक क्षमताओं का विकास होता है। सह-शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यालय की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों निदेशक गिन्नी सिंह उपनिदेशक रंजन कुमार सिंह , प्रिंसिपल राज नारायण सिंह जूनियर प्रिंसिपल प्रेमलता शर्मा वाइस प्रिंसिपल रवि श्रीवास्तव एवं े विद्यालय के खेल शिक्षक बादल गुरु एवं अरुण कुमार अरुण को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों से विद्यालय के विद्यार्थी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
आर.एस.के. पब्लिक स्कूल, बस्तीपुर के सफल प्रतिभागियों में देवास पांडे, लक्ष्य गुप्ता, ओंकार सोनी, श्रेया भारती, अरण्य कुमार, अंकुश कुमार, कार्तिक यादव, कृष्ण कुमार, प्रत्यूष गौरव, सत्यम सिंह, उमंग राज, विनायक कुमार सिंह, पूजा कुमारी, शिवानी, सौम्या कुमारी, शामिल थी


रिपोर्टर