भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती मनाई गई
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 25, 2025
- 102 views
भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महानगरपालिका मुख्यालय के भूतल पर आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।यह कार्यक्रम महाराष्ट्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 18 फरवरी 2025 को जारी परिपत्र के अनुसार तथा भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार ने पुष्पहार अर्पित कर अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया।इस अवसर पर चुनाव विभाग प्रमुख अजित महाडीक, भांडारगृह विभाग प्रमुख मुजीम मस्तीम सहित महानगरपालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


रिपोर्टर