भिवंडी में नाबालिगों के अपहरण सिलसिला जारी, एक ही दिन तीन नाबालिगों के गायब होने से मचा हड़कंप
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 25, 2025
- 92 views
भिवंडी। भिवंडी में नाबालिग बच्चों के गायब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।शहर के अलग अलग हिस्सों से एक ही दिन तीन नाबालिगों के लापता होने से हड़कंप मच गया है।जिसमें दो लड़की व एक लड़के का समावेश है।पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बावजूद बच्चों का पता लगाने में असफलता को लेकर अभिभावकों में भय व दहशत का माहौल व्याप्त है।पुलिस के अनुसार भिवंडी के कोनगांव पुलिस स्टेशन की हद में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की मंगलवार की शाम बिना घर वालो को कुछ बताए गायब हो गई।परिजनों को आशंका है कि लड़की के अज्ञानता का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया है।इसी तरह शांतिनगर पुलिस स्टेशन की हद में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की बाथरूम जाने के लिए 20 दिसंबर की शाम 6 बजे घर से बाहर गई थी,जो पुनः घर नहीं लौटी।परिजनों को काफी खोजबीन करने के बावजूद जब लड़की का कुछ पता नहीं चला तो परिवार वालो ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में 24 दिसंबर को अपने लड़की के अपहरण का केस दर्ज कराया है।इसी तरह भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन की हद में रहने वाला 15 वर्षीय 9 माह का नाबालिग लड़का 24 दिसंबर को शाम को 3.30 बजे घर से ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला,लेकिन फिर वापिस घर नहीं लौटा।परिजनों के काफी तलाश के बाद जब बच्चे का कुछ सुराग नहीं लगा तो उन्होंने अज्ञात आरोपी द्वारा बच्चे के बालमन का फायदा उठाकर अपहरण का केस दर्ज कराया है।पुलिस ने एक ही दिन तीन नाबालिग बच्चों के अपहरण का केस दर्ज कर उनकी तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।लेकिन शहर में बढ़ते बच्चे के गायब होने के सिलसिले ने व पुलिस की उदासीनता से अभिभावकों में भय फैल गया है।हालांकि पुलिस का कहना है कि ज्यादातर बच्चे खुद किसी न किसी कारण से घर से चले जाते है जिनकी तलाश कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाता है।


रिपोर्टर