भाजपा शीर्ष नेतृत्व के फैसले से बिहार को मिली नई पहचान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 26, 2025
- 49 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी ओन सोन रोहतास । भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बिहार से नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता अमित कुमार पटेल ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
अमित कुमार पटेल ने कहा कि यह फैसला न केवल बिहार के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे पार्टी को राष्ट्रीय और प्रदेश दोनों स्तरों पर नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पूरे देश में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त करेंगे, वहीं संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बिहार में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि दोनों नेताओं की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है और आने वाले समय में भाजपा बिहार में और भी मजबूती के साथ जनसेवा और संगठन विस्तार के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
अमित कुमार पटेल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय दूरदर्शिता का परिचायक है, जो निश्चित रूप से पार्टी को आगामी चुनौतियों के लिए और अधिक तैयार करेगा।


रिपोर्टर