डीएम के जनता दरबार में 78 मामले आए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 26, 2025
- 62 views
रोहतास । समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया,जिसमें अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी,प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व प्रशाखा,निदेशक डीआरडीए,जिला विकास पदाधिकारी,विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता,सभी अंचलाधिकारी तथा जिला मुख्यालय स्थित सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। जनता दरबार में कुल 78 व्यक्ति उपस्थित हुए,जिन्हें अलग-अलग पंक्तियों में बैठाकर उनसे साक्षात्कार करते हुए उनकी शिकायतों को सुना गया तथा उनसे प्राप्त आवेदन-पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देशों के साथ हस्तगत करा दिया गया।


रिपोर्टर