हाईस्कूल बावड़ीखेड़ा के बच्चों को मिला शैक्षिक भ्रमण का सुनहरा अवसर
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 26, 2025
- 298 views
तलेन । मध्य प्रदेश राज्य शासन की ओर से समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत आज शासकीय हाई स्कूल बावड़ीखेड़ा के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के मेरिट लिस्ट के टॉपर प्रिया धनगर(99%) एवं निकिता जाटव (91%)को प्रदेश से बाहर गुजरात राज्य के राजकोट स्थित 10 दिवसीय निःशुल्क शैक्षिक भ्रमण का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ जो कि दिनांक 24 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक पूर्ण किया जाएगा इस दौरान बच्चों को अहमदाबाद स्थित उच्च शैक्षणिक संस्थान एवं सरदार सरोवर बांध स्टैचू ऑफ यूनिटी ले जाया जावेगा । बच्चों की इस सफलता के लिए विद्यालय के प्रभारी शिक्षक श्री अविनाश सोनी एवं सभी विद्यालय परिवार की ओर से दोनों बच्चों को मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी गई ।


रिपोर्टर