बिस्कोमान में इफको खाद चढ़ा भ्रष्टाचार का भेंट


रोहतास। जिले में किसानों को गेहूं पटवन के बाद खेत में छिटने के लिए यूरिया खाद के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं ऊंची दामों पर खाद लाकर किसानों के द्वारा अपने खेतों में डाला जा रहा है।विस्कोमान से मिलने वाले खाद भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रही है। जिले के विस्कोमान सेंटर नटवार पर जुटे सैकड़ों लोगों ने बताया कि इफको मैनेजर सुशील कुमार द्वारा किसानों को खाद नहीं देकर अपने चहेते को देकर खाद खत्म कर दिया जा रहा है। लोगों का कहना था कि हमलोग लाइन लगे रहते हैं लेकिन अंदर से ही सभी चहेतों को बांट दे रहे हैं।जो विभिन्न नामों पर निकालकर दुकानों पर ब्लैक बेंच दे रहे हैं। लोगों का आगे कहना था कि मार्केट में साढ़े चार सौ से पांच सौ रुपए खाद मिल रहा है। लेकिन यहां शुक्रवार को कुछ देर बांटने के बाद पुलिस की उपस्थिति में 75 लोगों का कागजात जमा करा लिया गया।जो शनिवार को किसानों को बुलाया गया था। लेकिन शनिवार को दिन के एक बजे तक काउंटर नहीं खोला गया। हाजिरी बनाकर किसानों को बताया गया कि खाद खत्म हो गई है।जो आने के बाद दी जाएगी।खाद प्रचुर मात्रा में खाद रहने के बाद किसानों को घर भेज कर इफको मैनेजर ने देर शाम अपने चहेते को खाद दे दिया। किसानों को खाद के साथ नैनो यूरिया खाद लेना अनिवार्य रखा है। जबकि दुकानदार को बेचते वक्त नैनों यूरिया खाद नहीं दिया जाता है। उक्त आरोप दुकानों पर ऊंचे दामों पर खाद बेच देने की शिकायतों पर मैनेजर से बात करना चाहा लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। सरकारी एवं प्राइवेट उनके दोनों नंबरों पर बात करने की कोशिश की गई। लेकिन उनके द्वारा फोन काट दिया जा रहा था। किसानों ने अधिकारियों से जांच कर मैनेजर पर कार्रवाई करने की मांग किसानों ने की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट