चोरों की हौसले बड़े जबरजस्त प्रशासन पड़ी है सुस्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 30, 2025
- 879 views
थाना प्रशासन, फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच जांच कर जूटी अग्रिम कार्यवाई में
जिला संवाददाता संदीप कुमार के साथ प्रखंड संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कुदरा लालापुर वार्ड क्रमांक - 1 पुरैनी वस्ती में चोरों ने ताला बंद घर में चोरी की घटना को दिया अंजाम। पीड़ित ओमप्रकाश शर्मा पिता स्वर्गीय द्वारिका शर्मा सहित परिजनो से मिली जानकारी अनुसार 29/ 12/ 25 रात 10:00 बजे अपने घर पर ताला बंद कर 13वीं में अपने गांव थाना क्षेत्र के वैना गांव गए हुए थे।सूबह 4बजे के लगभग पड़ोसियों से सूचना मिली की घर का मुख्य द्वार की ताला कुंडी चोरों द्वारा तोड़ दिया गया है। पीड़ित सहित परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने 7 से 8 लाख रुपए के आभूषण कपड़े सहित लगभग 2 लाख रुपए नगद की चोरी कर हुए फरार।
अनुमंडल पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर स्थानीय थाना प्रशासन, फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच जांच कर जूटी अग्रिम कार्यवाई में--
घटना की सूचना पहुंचे आरक्षी अंचल निरीक्षक मोहनियां सुनील कुमार निर्झर की निर्देशानुसार स्थानीय थाना प्रशासन, फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच जांच कर अग्रिम कार्यवाही में जूटी हूई है।वही संदर्भ में अंचल पुलिस निरीक्षक मोहनियां से मिली जानकारी के अनुसार जांच प्रक्रिया जारी है, वृतांत प्रेषण समय तक अपराधी की खोज जारी है।
चोरी की बढ़ रही घटनाओं से क्षेत्र वासी चिंतित
यदि देखा जाए तो थाना क्षेत्र में अभी तक के हुए चोरी के अधिकांश मामलों में प्रशासन नगण्य रहा है, जिस कारण चोरों का हौसला बुलंद होते जा रहा है।जिस वजह से क्षेत्र वासी चिंतित रहते हैं। कई बार तो यह देखने को मिला है कि लोग पर्स लेकर जा रहे हैं झटमारी कर भी लोग फरार हो जाते हैं कई मामलों में सीसीटीवी फुटेज भी प्रशासन को उपलब्ध हुआ, फिर भी उसका पुष्टि नहीं हो पाया अब देखना यह होगा कि इस मामले में स्थल पर पहुंची टीमें कहां तक कामयाबी ला पाता है।


रिपोर्टर