खेत में रखें 600 बोझा धान का गांज और 15 बीघा पूआल जलकर हुआ राख

जेसीबी मशीन खड़ी होने के बावजूद कार्यपालक पदाधिकारी ने नहीं दिया सहयोग

कुदरा(कैमूर)-- खबर कैमूर जिला के कुदरा नगर पंचायत टिकरा गांव वार्ड नंबर 1 का है, जहां पर खेत में रखें 600 बोझा धान के गाज और 15 बीघा के रखे पूआल जलकर हुआ राख आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशामक सेवा की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी फैल गई थी बुझाना काफी मुश्किल हो गया मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मी प्रशांत कुमार द्वारा सहयोग हेतु जेसीबी मशीन की सुझाव दिया गया। जब किसानों ने कार्यपालक पदाधिकारी से सहयोग हेतु दूरभाष के माध्यम से जेसीबी मशीन की मांग की तो कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि आग लगने की सूचना हमारे पास नहीं है, जेसीबी मशीन पानी  टैंकर उतारने के साथ ही किसी अन्य कार्य में व्यस्त है, काम खत्म होने के बाद लिखित आवेदन प्राप्त होने पर भेजा जाएगा आप कुदरा थाना में संपर्क कर ड्राइवर की व्यवस्था करें। वही स्थल पर उपस्थित लोगों की माने तो जेसीबी न मिलने के कारण अग्निशामक सेवा की गाड़ी आग बुझाने में विफल हो गई, जिससे कि किसानों का लगभग 2- 3 लाख रुपए का नुकसान हो गया। मौके पर देखने को मिला की जेसीबी मशीन बिना किसी कार्य के खड़ा था। वही जेसीबी मशीन के ड्राइवर अजय कुमार से जब वार्तालाप किया गया तो उन्होंने बताया कि पानी की टैंकर हाइड्रा मशीन से उतारा गया, जेसीबी मशीन ऐसे ही खड़ी थी कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा किसानों की दर्द को नहीं समझा गया। आग बुझाने के बाद 7:40 में गाड़ी को भेजा गया जिससे कि कुछ फायदा नहीं हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट