छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी में दमखम दिखाएगी कैमूर की टीम
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 06, 2026
- 161 views
कैमूर-- भारत स्काउट गाइड, कैमूर की एक 20 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बुधली में आयोजित होने वाली 'प्रथम स्काउट गाइड रोवर रेंजर जंबूरी' में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से लगभग 16,000 स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।बता दें कि इस टीम का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) दिलीप कुमार सिंह एवं स्वतंत्र गाइड कैप्टन पल्लवी कुमारी द्वारा किया जा रहा है। वही टीम के सदस्यों को इस राष्ट्रीय मंच के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है ताकि वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर सकें। वही विविध तरीके के खेल के आयोजन में जंबूरी में स्काउट-गाइड्स को अपनी कला और कौशल दिखाने के लिए कई मंच मिलेंगे। सांस्कृतिक गतिविधियाँ: फोक डांस, फैशन शो और कलर पार्टी प्रदर्शन: स्टेट गेट निर्माण, पायनियरिंग, प्रदर्शनी और मार्च पास्ट बौद्धिक एवं कलात्मक प्रतियोगिताएं: युवा सांसद, रंगोली, पेंटिंग और ग्लोबल विलेज। तथा साहसिक गतिविधियाँ: एडवेंचर स्पोर्ट्स, इंटीग्रेशन गेम और फूड प्लाजा इत्यादि शामिल है।जिले के जिन चमकते सितारों का हुआ है चयन
वे जिले के विभिन्न विद्यालयों से चुने गए मेधावी छात्र है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीर कुमार गुप्ता, सूरज कुमार, कृष्णा कुमार सूरज कुमार श्रीमती उदासी देवी +2 विद्यालय अखलासपुर, धर्मवीर कुमार +2 विद्यालय भभुआ, राजवर्धन कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, रामडीहरा, आर्यन कुमार, मिथिलेश कुमार +2 विद्यालय, जहानाबाद (कुदरा), मुराद खुसरो, पियूष कुमार +2 विद्यालय, बसही बसावन, एवं छात्राएं अनन्या चौबे, प्रीति कुमारी श्रीमती उदासी देवी +2 विद्यालय अखलासपुर, महिमा कुमारी, बेबी कुमारी, प्रीति कुमारी, सुरुचि कुमारी, राज संपोषित +2 विद्यालय भभुआ, रिया कुमारी स्वतंत्र यूनिट भभुआ इस दल का हिस्सा हैं। बता दें कि वही इस भागीदारी से न केवल छात्रों के व्यक्तित्व का विकास होगा, बल्कि उन्हें 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना के तहत विभिन्न राज्यों की संस्कृति को समझने का अवसर भी मिलेगा।


रिपोर्टर