ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर शोक सभा आयोजित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 06, 2026
- 32 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।संघ भवन कार्यालय में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ रोहतास के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
स्वर्गीय श्री शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संघ के जिला ईकाई के प्रधान सचिव अखिलेश्वर कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हितकारक के तौर पर पितामह के समान थे। कार्य कार्य अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि एक दूरदर्शी और संघर्षशील शिक्षक नेता थे सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक बी. के. सिंह ने कहा कि यह शिक्षा और शिक्षक दोनों के लिए बेहतरीन के लिए सदा तत्पर रहते थे कार्यक्रम में संत के वरीय उपाध्यक्ष ज्वाला सिंह सुरेंद्र सिंह कार्य समिति सदस्य राम आशीष तिवारी के अलावे मुनमुन पंडित, बृजेश्वरी पाल, शशांक कुमार, राजीव पांडे, अरुण उपाध्याय, परमेश्वरी प्रताप सिंह सुशील राय ओम प्रकाश चौधरी कौशल किशोर विजय शंकर प्रसाद रविंद्र सिंह अमित कुमार संतोष कुमार अविनाश चंद्र अरुण कुमार श्रद्धा सुमन,सोहेल अहमद, अशोक सिंह, रामप्रवेश सिंह, राजेश पाल, रविंद्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, बिंदेश्वरी पाल, अविनाश चंद्र के साथ-साथ जिले के सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।


रिपोर्टर