नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गांव में पसरा मातम

रामपुर (जौनपुर)। रामपुर थाना क्षेत्र के गोरापट्टी (चैनपुर) गांव में मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। सधीरनगंज बाजार में पान की दुकान चलाने वाले सूरज उर्फ भीम चौहान (30) का शव गांव के बगीचे में नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि सूरज सुबह करीब नौ बजे दुकान से घर जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों ने बगीचे में उसका शव देखा, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया और पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है मृतक के दो छोटे बच्चे बेटी अंशिका (8) और बेटा कल्लू (6) हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार सूरज सरल व मिलनसार स्वभाव का था। उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट