बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन 15 जनवरी को जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा- संतोष कुमार

 कैमूर ।। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी के 70 वें जन्मदिन 15 जनवरी 2026 को जन कल्याण दिवस के रूप में मानने को लेकर स्थानीय लिच्छवी भवन में तैयारी चरम सीमा पर है। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई कैमूर के तत्वाधान में 5 जनवरी 2026 को संत शिरोमणि रविदास आश्रम में बैठक संपन्न हुई थी। सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन मायावती के जन्मदिन को लेकर कैमूर जिले के चारों विधानसभा में अपने काफिले के साथ जन् भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता मैं बताया कि सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 6 विधानसभा में बहन जी के जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। संतोष कुमार ने कहा कि बहन जी देश के सबसे बड़ी सर्वाधिक नेता है उनकी लोकप्रियता का डंका देश विदेश में बजता है। बहुजन समाज पार्टी ही भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव अंबेडकर के नीतियों पर चलकर सभी समुदायों का उत्थान किया जा सकता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है इस लोकतंत्र देश में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई फारसी सहित कई समुदाय के लोग वास करते हैं। जब तक भारत जैसे विशाल देश का प्रधानमंत्री बहन सुश्री मायावती जी को बनाने का लक्ष्य है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट