यहआरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने यात्री का भुलाया हुआ बैग बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द


संवाददाता पारसनाथ दुबे 


   डिहरी आनसोन रोहतास ।प्राप्त सूचना के आलोक में सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार दास साथ स्टाफ प्लेटफार्म संख्या चार पर खोजबीन कर यात्री का छूटा हुआ ब्लू ग्रे रंग का पिट्ठू बैग जिसमें एक पीस मिल्टन का बोतल, डॉक्टरी स्लिप, उपयोग के कपड़े रखे हुए को बरामद किया । जिसका वीडियो ग्राफी कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर लाकर सुरक्षित रखा गया और यात्री को सूचित किया गया । सूचना पर आज दिनांक- 14/01/26 को यात्री सोनू कुमार, पिता- कमलेश यादव, निवासी- मखदुमपुर, थाना- रफीगंज, जिला औरंगाबाद (बिहार) रेसुब पोस्ट डेहरी ऑन सोन पर उपस्थित हुए और अपना पिट्ठु बैग की पहचान किए जिसमें रखे सभी सामान सही सही पाए । बाद पहचान, सत्यापन एवं फोटोग्राफी के उपरांत यात्री सोनू कुमार को उनका छूटा हुआ पिट्ठु बैग को सही सलामत सुपुर्द किया गया जिसका अनुमानित कीमत यात्री के द्वारा 2700/- रुपया बताया गया ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट