मड़ियाहूं की सियासत में उभरता नया चेहरा 2027 के भावी विधायक के रूप में अनिल शुक्ला की मजबूत दस्तक
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jan 19, 2026
- 290 views
बरसठी/मड़ियाहूं (जौनपुर)। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। बरसठी विकास खंड के मगरा गांव निवासी समाजसेवी अनिल शुक्ला को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के संभावित और भावी विधायक के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्र में उनकी लगातार बढ़ती सक्रियता और व्यापक जनसंपर्क ने उन्हें आम जनता के बीच भरोसेमंद चेहरे के रूप में स्थापित किया है।
कई वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनिल शुक्ला शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों की सहायता और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर निरंतर सक्रिय रहे हैं। गांव-गांव उनकी मौजूदगी और लोगों से सीधा संवाद उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुकी है। आमजन का कहना है कि वे जमीन से जुड़े हुए ऐसे व्यक्ति हैं, जो हर सुख-दुख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े नजर आते हैं।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की जो बयार चल रही है, उसमें अनिल शुक्ला एक मजबूत और स्वीकार्य चेहरे के रूप में उभरकर सामने आए हैं। युवाओं, किसानों और बुद्धिजीवियों के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि 2027 के चुनाव को लेकर उन्हें अभी से भावी विधायक के रूप में देखा जाने लगा है।
इस बाबत अनिल शुक्ला का कहना है कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा है। उन्होंने कहा, “मड़ियाहूं मेरी कर्मभूमि है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान और गरीबों को न्याय दिलाना ही मेरा संकल्प है।”
क्षेत्र में जिस तरह से अनिल शुक्ला के समर्थन में माहौल बनता जा रहा है, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में मड़ियाहूं विधानसभा की राजनीति में उनका नाम निर्णायक भूमिका निभा सकता है। 2027 के चुनाव से पहले ही उनकी सक्रियता ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।


रिपोर्टर