जीबीएम कॉलेज में स्वामी विवेकानंद व सावित्री महाजन की प्रतिमाओं का अनावरण, कुलपति ने की शैक्षणिक पहल की सराहना

ब्यूरो चीफ गया जी की रिपोर्ट 

गया-- गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शशि प्रताप शाही ने स्वामी विवेकानंद एवं कॉलेज की संस्थापक प्रधानाचार्या स्वर्गीय सावित्री महाजन की प्रतिमाओं का अनावरण किया। एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने पारंपरिक सम्मान के साथ कुलपति का स्वागत किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में एक दिवसीय व्याख्यान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन सावित्री महाजन सभागार में हुआ, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

प्रधानाचार्या डॉ. सीमा पटेल ने स्वागत वक्तव्य में कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और आवश्यकताओं की जानकारी दी। कुलपति प्रो. शाही ने कॉलेज में अनुशासन, सकारात्मक वातावरण और उच्च उपस्थिति के प्रयासों की सराहना करते हुए 46 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने प्रोफेशनल व पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने हेतु प्रस्ताव भेजने का परामर्श दिया। सावित्री महाजन मेमोरियल लेक्चर में स्वामी विवेकानंद के दर्शन और कॉलेज स्थापना में सावित्री महाजन के योगदान पर प्रकाश डाला गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट