महायज्ञ के दूसरे दिन: पञ्चाङ्ग पूजन, मंडप प्रवेश और अरणी मंथन के साथ अनुष्ठान प्रारंभ
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 21, 2026
- 132 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- जिले के खरीगांवा गांव स्थित प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर के प्रांगण में आयोजित 'श्री श्री लक्ष्मी नारायण महा जीवी यज्ञ' के दूसरे दिन बुधवार को वैदिक रीति-रिवाज के साथ मुख्य पूजन का शुभारंभ हुआ। कल की भव्य जलयात्रा के बाद, आज यज्ञ शाला में विधिवत धार्मिक क्रियाएं संपन्न की गईं।
आज के कार्यक्रमों में मुख्य रूप से पञ्चाङ्ग पूजन, मंडप प्रवेश और अरणी मंथन किया गया। अरणी मंथन के माध्यम से प्रकट की गई पवित्र अग्नि को यज्ञ कुंड में स्थापित किया गया, जिससे पूरा वातावरण मंत्रोच्चार और भक्ति से सराबोर हो गया। आचार्य विजेन्द्र पांडेय के निर्देशन में यजमानों ने मंडप पूजन कर देवताओं का आह्वान किया।
ज्ञात हो कि इस महायज्ञ में प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक वैदिक पूजन और दोपहर 2 से 5 बजे तक हवन का कार्यक्रम निर्धारित है। संध्या काल में शरद जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा और रात्रि में वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जा रहा है।


रिपोर्टर