जिला पंचायत सदस्य कैलाश दुबे व पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मिश्र ने फीता काट कर बोल बम कांवरिया युवा संघ ट्रस्ट का किया उद्घाटन

जमुनीपुर (जौनपुर)। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए बोल बम कांवरिया युवा संघ ट्रस्ट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कैलाश दुबे रहे। उन्होंने अयोध्या प्रसाद मिश्र, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार शुक्ला एवं पूर्व प्रधान अरुण कुमार शुक्ला के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रस्ट का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए ऐसे सेवा-संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ट्रस्ट के माध्यम से गरीब व असहाय कन्याओं के विवाह, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, पढ़े भारत–बढ़े भारत अभियान को आगे बढ़ाने तथा आपदा काल में पीड़ित व्यक्तियों के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया गया है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे एवं उपाध्यक्ष शालिक राम शुक्ला ने बताया कि यह संगठन युवाओं की सक्रिय सहभागिता से सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को सशक्त करेगा तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का कार्य करेगा।

उद्घाटन समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र बहादुर सिंह, अजय गौड़, सुशील शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, रमाशंकर शुक्ला सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक व ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्साह और सामाजिक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट