शादी-विवाह की बात को लेकर विवाद, शांति भंग की आशंका पर 8 लोग हिरासत में

बरसठी, जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शादी-विवाह की बात को लेकर आपस में कहासुनी कर रहे दो पक्षों के कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री जयप्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में की गई। थाना बरसठी पर उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव के समक्ष प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर जानकारी मिली कि ग्राम मईडीह, थाना मड़ियाहूं व ग्राम हसियाँ, थाना बरसठी तथा ग्राम किशुनपुर, थाना मड़ियाहूं के रहने वाले दोनों पक्षों के लोग शादी-विवाह की बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे हैं और स्थिति अमादा फौजदारी की ओर बढ़ रही है। संज्ञेय अपराध की संभावना एवं शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल रोकथामात्मक कार्रवाई करते हुए मिनकू सरोज पुत्र पन्नालाल सरोज उम्र करीब 50 वर्ष, मजू देवी पत्नी मिनकू सरोज उम्र करीब 46 वर्ष, नन्दनी सरोज पुत्र मिनकू सरोज उम्र करीब 21 वर्ष निवासीगण ग्राम मईडीह थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर, मुन्ना सरोज पुत्र नेबूलाल उम्र करीब 25 वर्ष, दशरथ सरोज पुत्र नन्दलाल उम्र करीब 47 वर्ष, सुनिता सरोज पत्नी दशरथ उम्र करीब 42 वर्ष निवासीगण ग्राम हसियाँ थाना बरसठी जनपद जौनपुर, राजेश कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र राममूरत सरोज उम्र करीब 40 वर्ष एवं संगीता देवी पत्नी राजेश कुमार उर्फ गुड्डू उम्र करीब 35 वर्ष निवासीगण ग्राम किशुनपुर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत पुलिस हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी आठ अभियुक्तों का चालान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तारी टीम में उ०नि० पारसनाथ यादव, महिला कांस्टेबल अंकिता एवं होमगार्ड अखिलेश कुमार बिन्द थाना बरसठी जौनपुर शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट