गरीब व असहायों की सेवा करनें से हमें दिल को सूकुन मिलता है - मोहन राम


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डिहरी आनसोन रोहतास।प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मेहतर सेवा संघ बिहार के अध्यक्ष व प्रदेश मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस शाखा बिहार प्रदेश के 67 वें जन्म दिन कैमूर जिला स्थित ग्राम खजुरा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जन्म दिन के अवसर पर केक काट कर कार्य क्रम का शुभारंभ किया गया। 

जन्म दिन के अवसर पर मोहन राम नें कहा कि गरीब असहायों की सेवा करनें से हमें दिल को सकुन मिलता है, इस लिए मैं निष्ठा व ईमानदारी के साथ गरीब व अस हायों की सेवा करते आरहा हूँ।श्री राम नें कहा बिहार के किसी भी सदनों में भंगी समाज (मेहतर,डोम एवम वाल्मीकि) के एक भी प्रतिनिधि नहीं हैं।इस लिए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन शीघ् करनें हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से किया अपील । 

      वरीय समाज सेवी विजय रावत नें कहा की जब तक आरक्षण में वर्गीकरण नहीं होगा तब तक इस समाज का विकास असंभव है। 

    इस अवसर पर संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष वीर बसंत लाल,पप्पू राउत जिलाध्यक्ष लखीसराय, अखिलेश कुमार सिंह सदस्य ,बीस सूत्री कर्यांवयन समिति प्रखंड रामपुर सह वार्ड पार्षद, पूर्व मुखिया अमृत आनंद, मदन राम मोहनिया, सागर रावत भभुआ, विवेक राउत बिक्रम गंज, मनोज चौधरी, प्रमिला राउत, चंदन कुमार, लखु साह, रिंकू सिंह, सुरेंद्र पासवान, मंटू गुप्ता, शंकर साह एव्ं नगीना साह इत्यादि काफी लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट