विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 02, 2026
- 21 views
इसीआरकेयू ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के आह्वान पर आज डेहरी ऑन सोन स्टेशन स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर एवं डिपो कार्यालय कर्षण विभाग के यहां रेलकर्मियों के विभिन्न बुनियादी समस्याओं के समाधान एवं समर्थन में ,सुरक्षा कोटि एवं अन्य श्रेणियां के पदों को सरेंडर पर अविलंब रोक लगाने,सभी श्रेणियां के रिक्त पदों पर नियमित कर्मचारियों की भर्ती करने,यूनिफाइड पेंशन योजना में पुरानी पेंशन योजना जैसी सुविधा देने,बोनस में बढ़ोतरी करने, प्वॉइंट्स मैन और ट्रैकमैन श्रेणियां के लिए लेवल 6 तक लाभ देने, नई रेलवे क्वार्टर बने,ट्रैक मेंटेनर को रक्षक कवच प्रदान कर सीमित पेट्रोलियम करने तथा आउटसोर्सिंग एवं निजीकरण की प्रक्रिया अविलंब बंद करने जैसे 36 विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया और केंद्र सरकार से मांग की गई की इसे अविलंब पूरी की जाए।
इस अवसर पर इसीआरकेयू के अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान,उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह,विजय बहादुर सिंह, राजेश कुमार,शाखा प्रभारी सचिव संजय कुमार, संगठन सचिव रामायण राय,मुश्ताक अंसारी,शंभू शरण कुमार, आशुतोष कुमार,कुमार रंजन, संजय सिंह,संजय कुमार, रविकांत गुप्ता,संतोष सिंह, अनिल पाल,श्री भगवान सिंह, अजमुद्दीन अंसारी, संजय मंडल अली अफसर,अजय कुमार, नेपाल मुखर्जी सहित सैकड़ो रेल कर्मी उपस्थित थे


रिपोर्टर