मगध विश्वविद्यालय के कुलपति से विधि विभाग के डीन की शिष्टाचार भेंट

संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गया-- मगध विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डीन एवं नवादा विधि कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी. एन. मिश्रा ने कुलपति शशि प्रताप शाही के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।डॉ. मिश्रा ने कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में सत्र प्रबंधन, परीक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक पारदर्शिता में हुई प्रगति की सराहना की। उन्होंने एलएलएम की शुरुआत को विधि विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कुलपति शशि प्रताप शाही ने धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य सभी छात्रों और शिक्षकों को समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नवाचार को प्राथमिकता बताया।

दोनों ने विश्वविद्यालय और नवादा विधि कॉलेज के बीच शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट