पुलिस लाइन स्थित संयुक्त भवन का वरीय अधिकारियों ने किया गहन निरीक्षण

संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पुलिस लाइन परिसर स्थित संयुक्त भवन का गहन निरीक्षण किया गया।इस दौरान पुलिस केंद्र के सिपाही बैरक, परेड ग्राउंड की साफ-सफाई व्यवस्था एवं चारदीवारी निर्माण कार्य का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया।निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था एवं आधारभूत संरचनाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि पुलिस लाइन को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखा जाए, ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध हो सके।वरीय पदाधिकारियों ने निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता और मनोबल में वृद्धि हो सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट