अपाचे बाइक से शराब तस्करी कर रहे दो युवक गिरफ्तार, 52 लीटर शराब बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 18, 2026
- 98 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर:- बिहार में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कैमूर जिले की रामगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कोहरोला रहारी के पास नहर सड़क पर घेराबंदी कर एक अपाचे मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। तभी कोहरोला रहारी के पास नहर सड़क पर एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल आती दिखी। पुलिस ने जब बाइक रोककर तलाशी ली, तो शरीर के अंदर एट पीएम अंग्रेजी शराब टेप से चिपका कर ला रहे थे।
पुलिस द्वारा की गई गिनती में कुल 52.980 लीटर अंग्रेजी शराब पाई गई है। बरामद खेप में: 180ml के 261 पीस 8PM फ्रूटी और 375ml के 16 पीस रॉयल स्टैग की बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के रुइया (महुआरी) गांव निवासी सोनू बिन्द (25 वर्ष), पिता- नंदू बिन्द और धर्मेंद्र कुमार (25 वर्ष), पिता- स्वर्गीय बहादुर बिन्द के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी भभुआ से रामगढ़ की सीमा में शराब की सप्लाई देने के लिए आ रहे थे।
रामगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


रिपोर्टर