अलग अलग जगहों से 105 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद, तीन महिला सहित चार गिरफ्तार, 38 हजार कैश भी बरामद

NH 19 व लिंक रोड से वाहन जांच में पुलिस की कार्रवाई


रिपोर्ट संदिप कुमार


कैमूर - दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती पुलिस ने मंगलवार की मध्य रात्रि व बुधवार की अहले सुबह दो अलग-अलग जगह से वाहन जांच के दौरान 105 लीटर अवैध देसी व विदेशी शराब के साथ तीन महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नेशनल हाईवे 19 एवं लिंक रोड में की है। गिरफ्तार चारों में तीन महिला तस्कर है। जिनकी पहचान विंध्याचली देवी, सुमन देवी डालमिया नगर शमशान घाट रोहतास एवं मंजू देवी केशोवपुर सोन नगर थाना बरुन जिला औरंगाबाद के रूप में की गई है। पुलिस ने एक महिला के पास से 38 हजार कैश भी बरामद किया है।


वहीं चौथा तस्कर बड़हरा गांव निवासी मुलायम यादव के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तस्कर मुलायम यादव के पास से 51 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है। जबकि अन्य तीन महिला के पास से 54 लीटर देसी शराब को बरामद किया गया है। इस संबंध में दुर्गावती थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की मध्य रात्रि पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक तस्कर मुलायम यादव के पास से 51 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस ने लिंक रोड रहारी कस्थरी के पास से की है। वहीं बुधवार की अहले सुबह NH 19 पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने तीन महिला के पास से कुल 104 लीटर ब्लू लाइन देसी शराब को बरामद किया है। जबकि एक महिला तस्कर के पास से 38 हजार कैश भी जप्त किया गया है। पुलिस शराब को जप्त कर चारों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट