संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर भव्य समारोह, हजारों लोगों की रही सहभागिता

जौनपुर। परमपूज्य संत गाडगे महाराज जी की 150वीं जन्म-जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत, जनपद जौनपुर इकाई द्वारा चौकिया धाम मंदिर के बगल स्थित मैदान में भव्य एवं दिव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय कुमार सिंह (जिलाध्यक्ष भाजपा मछलीशहर) एवं अजीत प्रजापति (जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर) ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के जीवन, उनके सामाजिक सुधार आंदोलनों, स्वच्छता, शिक्षा और समाज सेवा के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। अतिथियों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

समारोह में हजारों की संख्या में समाज के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा आयोजन स्थल श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया। उपस्थित जनसमूह ने संत गाडगे महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों के प्रति हृदय से आभार, धन्यवाद एवं अभिनंदन व्यक्त किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट