किसान से भूमि विक्रय के नाम पर 39 लाख की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 24, 2026
- 3 views
नरसिंहगढ़ । नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा किसानों के हित में एक बड़ी एवं निर्णायक कार्रवाई करते हुए भूमि विक्रय के नाम पर की गई ₹39 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया गया है। इस प्रकरण में 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी की संपूर्ण राशि ₹39,00,000/- शत-प्रतिशत बरामद की गई है।
जिले में किसानों के साथ होने वाले आर्थिक अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)द्वारा संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन किसान रक्षक” के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के. एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहगढ़ नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की।
दिनांक 24.11.2025 को थाना नरसिंहगढ़ में भूमि विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने संबंधी फरियादी जगदीश गुर्जर निवासी ग्राम शिवपुरा, थाना कुरावर की प्राप्त शिकायत पर अपराध क्रमांक 643/25 पंजीबद्ध कर धारा 318(4), 316(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।
फरियादी जगदीश गुर्जर निवासी ग्राम शिवपुरा, थाना कुरावर, जिला राजगढ़ की भूमि बांध निर्माण के कारण डूब क्षेत्र में चली गई थी। शासन से प्राप्त मुआवजा राशि से वह अन्यत्र कृषि भूमि खरीदना चाहता था।
इसी दौरान आरोपियों धर्मेंद्र सिंह चौहान पिता राजेंद्र सिंह चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम दामा रुसली, थाना पथरिया, जिला विदिशा, हाल करोद भोपाल व अजबसिंह राजपूत पिता कमल सिंह राजपूत, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम दामा रुसल्ली, थाना पथरिया, जिला विदिशा
ने 72 लाख रुपये में भूमि विक्रय का झांसा देकर फरियादी से ₹25 लाख RTGS एवं ₹14 लाख नगद, कुल ₹39 लाख रुपये प्राप्त कर लिए।जांच में ज्ञात हुआ कि संबंधित भूमि पूर्व में ही अन्य व्यक्ति को विक्रय की जा चुकी है तथा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। स्वयं को ठगा महसूस करने पर फरियादी द्वारा थाना नरसिंहगढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए –
विशेष टीम गठित की गई।बैंक ट्रांजेक्शन एवं तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की गई।
आरोपियों की गतिविधियों की सतत निगरानी की गई।त्वरित दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की गई, जिसके परिणामस्वरूप ₹36,50,000/- आरोपी धर्मेंद्र सिंह चौहान से व ₹2,50,000/- आरोपी अजब सिंह राजपूत से बरामदगी की गई।
आरोपी धर्मेंद्र सिंह चौहान का आपराधिक रिकॉर्ड निम्नानुसार है
थाना पथरिया, जिला विदिशा
1 अपराध क्रमांक 112/2024 धारा 447 भादवि इजाफा 420, 468 भादवि
2 अपराध क्रमांक 121/2024 धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस
3 अपराध क्रमांक 53/2011धारा 289, 323, 294, 506 भादवि
उक्त रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि आरोपी आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है।
कार्रवाई में सम्मिलित टीम
मुख्य टीम – थाना नरसिंहगढ़
निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान (थाना प्रभारी) उप निरीक्षक अभय सिंह,प्रधान आरक्षक केशव सिंह राजपूत,प्रधान आरक्षक दीपक यादव,प्रधान आरक्षक सुरज चांवरिया,प्रधान आरक्षक मुकेश वर्मा,आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी,आरक्षक सुनील मीणा,आरक्षक राघवेंद्र शर्मा,आरक्षक जगन यादव,महिला आरक्षक मोनिका परमार,आरक्षक मनीष देलवार,आरक्षक बलराम जमरा ,उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे , सहायक उप निरीक्षक सादाब खान,प्रधान आरक्षक शशांक सिंह,आरक्षक पवन मीणा ।


रिपोर्टर