तलेन में होली रमजान पर्व को लेकर शांति समिति बैठक हुई आयोजित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 27, 2026
- 503 views
तलेन । तलेन थाना परिसर में होली व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह,नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव,थाना प्रभारी राकेश दामले की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में होली व रमाजान पर्व को शांति सौहार्द से मनाने की अपील की गई। होलिका दहन स्थानों पर सुरक्षा व बिजली , पानी आदि व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर नगर के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि,पत्रकार मौजूद रहे।


रिपोर्टर