नशे से त्रस्त हैं सभी लोग, सत्ताएं कर रही है सुख भोग - सीमा योगभारती
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 03, 2026
- 3 views
अनिल कुमार सिह
ब्यूरो चीफ भोजपुर। युगवंदनीय धर्मसम्राट युगचेतना पुरुषपरमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जिनका जन्म इस कलिकाल को मिटाने के लिए तथा माँ की ऊर्जा जन जन में बांटने के लिए हुआ है। वे कहते हैं कि एक बार उस परमसत्ता पर विश्वास तो रखों कि उसने आपको सामान्य जीवन जीने के लिए पैदा नहीं किया,नशे मांस का त्याग कर मां की भक्ति करो, परमसत्ता ने हमारे अन्दर सबकुछ दे रखा है। बस मां को पहचानने की देर है फिर ना हम मां से दूर होंगे और ना मां हम से दूर होंगी।
गुरुवर ने कहा है कि मैं आप सब लोगों को तैयार कर रहा हूँ एक ऐसे विशाल धर्मयुद्ध के लिए जो इस भूतल पर न कभी हुआ है और न कभी भविष्य में कभी होगा। जहाँ हमें किसी अस्त्र-शस्त्र से किसी की हत्या नहीं करनी है, मगर उसके अन्दर समाहित अनिति अन्याय अधर्म के अस्तित्व को अपनी अध्यात्मिक उर्जा के बल पर, अपनी धर्मशक्ति के बल पर नष्ट करना है और इसके लिए प्रयास करना पड़ेगा, मां का भक्त बनना पड़ेगा। आत्मकल्याण और जनकल्याण को अपना माध्यम बनाना पड़ेगा। 
इसी उद्देश्य को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे देश में जिला स्तरीय और प्रांत स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा का आयोजन किया जाता हैं और जन जन को नशा मुक्त करने के लिए और अपनी आवाज सत्ता में बैठे लोगों तक पहुंचाने के लिए ताकि वे देश को नशा मुक्त घोषित कर दे, विशाल नशामुक्ति जन आन्दोलन निकाला जाता है।
भगवती मानव कल्याण संगठन की विचार धारा से ओत-प्रोत समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा 15 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक जबलपुर मध्यप्रदेश में 24 घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है तथा 4 अप्रैल 2026 को नशामुक्त काशी के विराट लक्ष्य को लेकर वाराणसी उत्तरप्रदेश में विशाल पदयात्रा का भी आयोजन हो रहा है जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी और केंद्रीय महासचिव सिद्धाश्रम रत्न आदरणीय अजय अवस्थी जी की विशेष उपस्थिति भी रहेगी।
शराब पीने वाला सिर्फ़ शराब नहीं पीता, माँ की ख़ुशी, पत्नी का सुकून, बच्चों के सपने और पिता की प्रतिष्ठा सब एक ही घूँट में पी जाता है।जरा सोचो लोगों के लिए इतनी भी गूंगी बहरी, अंधी सरकार नहीं चाहिए सत्ता में जो सरकार देश को नशामुक्त ना कर सके...।
जय माता की जय गुरुवर की।


रिपोर्टर