दुबारा चोरी के प्रयास से दहशत का माहौल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 08, 2026
- 28 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय थाना क्षेत्र के कुङारी गांव में मुन्ना साह के दुकान में कुछ माह पहले चोरी कर ली गई थी। इसके बाद दोबारा 7 तारीख की रात्रि में उनके दुकान में पीछे की दीवाल में सेंध मारा गया हालांकि चोरों को उनके प्रयास में सफलता नहीं मिल पाई। 8 तारीख को सुबह मुन्ना साह ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार दुकान में चोरी होने से हम लोग काफी भयभीत हैं प्रशासन के द्वारा अभी पूर्व की चोरी का ही खुलासा नहीं किया गया कि दुबारा चोरों के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। अब हम लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


रिपोर्टर