आदरी मेमोरियल हॉस्पिटल में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित


संवाददाता पारस नाथ दुबे


 डिहरी आनसोन रोहतास।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डेहरी ऑन सोन स्थित अदरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल, तारबंगला में रविवार को उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. निशा ने अपनी महिला सहकर्मियों एवं मरीजों के बीच केक काटकर और मिठाइयां बांटकर महिला दिवस मनाया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस. निशा ने कहा कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं स्वावलंबी, मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ बनकर समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। अब महिलाएं किसी पर निर्भर रहने के बजाय अपने दम पर आगे बढ़ रही हैं और देश की लगभग हर संस्था में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनकी उपलब्धियों को याद करने का विशेष अवसर है।

मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सक एवं सर्जन डॉ. वीरेंद्र कुमार ने भी महिला कर्मियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर दंत चिकित्सक डॉ. ओ.पी. आनंद, प्रबंधक नसीम खान, अजित सिंह, चंद्रदेव सिंह सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट