गर्मी से पशुओं को बचाने के लिए जरूरी टिप्स
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 09, 2026
- 19 views
संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- डॉक्टर बोलें- छाया में रखें, दिन में 3-4 बार पिलाएं पानी; पौष्टिक आहार और नमक-गुड़ का घोल दें
मार्च महीने से ही तेज गर्मी ने दस्तक दे दी है। इससे पशुपालकों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। पशु चिकित्सालय के डॉक्टर योगेंद्र कुमार ने पशुओं की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
डॉक्टर योगेंद्र कुमार के अनुसार, पशुओं को सीधी धूप से दूर रखना जरूरी है। उन्हें शेड या पेड़ों की छाया में रखें। दिन में तीन से चार बार ताजा पानी पिलाएं। पशुओं के शेड के चारों तरफ जूट के बोरे लगाएं। इन बोरों को दिन में कई बार पानी से भिगोते रहें।
पशुओं को पौष्टिक आहार देना भी आवश्यक है। उन्हें नमक और गुड़ के पानी का घोल पिलाएं। चरी के खेत की नियमित सिंचाई करें और उसे सूखने न दें।
पशुपालकों को कुछ लक्षणों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर पशु जुगाली नहीं कर रहा है, उसकी आंखें लाल हैं या पतला गोबर कर रहा है, तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें।


रिपोर्टर