साहित्यकार का शोक सभा आयोजित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 11, 2026
- 35 views
रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के भलुनी गांव निवासी कन्हैयालाल पंडित साहित्यकार पर्यावरणविद् के निधन के तेरहवीं पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र से जुटे कवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्य की सराहना करते हुए उनसे सीख लेने की बात कही गई। वहीं उनकी मौत को अपूर्णीय क्षति बताया गया। उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।उनकी भोजपुरी में एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। जिसमें श्री यक्षिणी चालीसा,गइया की ओरहन,कैकयी प्रतिज्ञा सहित सभी पुस्तकें अपने आप में बहुत ही शिक्षाप्रद है।जिसकी अध्यक्षता सर्वदेव ओझा एवं संचालन एडवोकेट हर्षनाथ पाण्डेय ने किया। जिसमें राजबल्भ सिंह,संत शरण प्रसाद,शुभम शास्त्री, प्रमोद पाण्डेय ,संत शरण प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों भाग लिया।


रिपोर्टर