वन विभाग के लापरवाही से हाथी मरा


रोहतास।वन विभाग के लापरवाही से एक माह से रोहतास में घूम रहे हाथी का मौत हो गई है।हाथी के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के जंगल में अपनों से बिछड़कर करीब एक महीने से औरंगाबाद-रोहतास के सोन तटीय इलाके में भटक रहे जंगली हाथी की शनिवार देर शाम औरंगाबाद के मेह में नीचे झूल रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इस दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन है।अपनों से बिछड़ा जंगली हाथी अब हमेशा के लिए खामोश हो चुका है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि औरंगाबाद के मेह इलाके में इस जंगली हाथी की दुखद मौत हो गई। करीब एक महीने से यह हाथी रोहतास–औरंगाबाद के सोन टीला और तटीय इलाकों में भटक रहा था।लोगों ने कई बार इसे अकेले घूमते देखा था। विशालकाय शरीर होने के बावजूद यह हाथी काफी शांत नजर आ रहा था, जिसे देखकर हाथी प्रेमियों के मन में दया और चिंता भी होती थी।

आज जब इसकी मौत की खबर सामने आई तो कई लोगों को गहरा दुख हुआ।

कुछ लोग तो इसे देखकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करते और आंखों में आंसू भी आ जाते थे।

“हे भगवान, इस बेजुबान जीव की आत्मा को शांति दें।”

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा कितनी जरूरी है। रोहतास जिले के वन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कुछ नहीं हो पा रहा है।जो एक माह में हाथी को सुरक्षित नहीं कर पाये। वो लोग क्या किसी वन्य जीव से आपात स्थिति में राहत पहुंचाई जा सकती है। वन्य पदाधिकारी से कोई उम्मीद करना छलावा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट