जमीन विवाद में शांति भंग की आशंका, 5 लोग गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Mar 17, 2026
- 103 views
बरसठी, जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुवंर अनुपम सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बेलौना खुर्द में दूसरे की जमीन पर मूर्ति रखने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे शांति भंग होने की प्रबल संभावना थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमर बहादुर गौतम (58 वर्ष), दिनेश कुमार गौतम (52 वर्ष), राजकुमार गौतम (55 वर्ष), शिवप्रसाद गौतम (35 वर्ष) तथा अखिलेश कुमार (19 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम बेलौना खुर्द थाना बरसठी, जनपद जौनपुर के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार बूबे एवं हेड कांस्टेबल विजयशंकर सरोज शामिल रहे।


रिपोर्टर