आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Mar 20, 2026
- 147 views
बरसठी,जौनपुर। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोलनापुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजीत सिंह चौहान (17 वर्ष), पुत्र ज्ञान पति, निवासी ग्राम मोलनापुर, ब्लॉक मुंगरा बादशाहपुर, थाना मीरगंज, तहसील मछलीशहर, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल, गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।


रिपोर्टर