गरमा मौसम में दलहन की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 23, 2026
- 31 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर----- संयुक्त कृषि भवन के सभागार में जिला कृषि पदाधिकारी प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में गरमा मौसम में दलहन की खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण शीखा आनंद सहित सबसे अधिक प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।
मास्टर ट्रेलर नीरज कुमार कृषि समन्वयक ने दलहन की खेती विषय पर उपस्थित प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण देते हुए कहा है कि दलहन की खेती पर प्रशिक्षण दिया है।(जैसे मूंग, चना, अरहर) कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) द्वारा आयोजित किया जाता है, जो उन्नत बीजों, बीज उपचार, संतुलित खाद, कीट प्रबंधन और कम लागत में अधिक उपज (जैसे ग्रीष्मकालीन मूंग) की तकनीकें सिखाते हैं। यह प्रशिक्षण किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी की उर्वरता सुधारने में सहायक है।


रिपोर्टर