स्मृति बनीं इंटर कॉमर्स की जिला टॉपर: CA बनने का है सपना, शिक्षकों व परिवार में खुशी की लहर

दादा, चाचा शिक्षक शिक्षा आशिर्वाद 

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर-- प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है शिवहर नगर परिषद वार्ड संख्या 22 निवासी स्मृति कुमारी ने। इंटरमीडिएट (वाणिज्य) परीक्षा के परिणामों में स्मृति ने 457 अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान (District Topper) हासिल किया है। एलआईसी एजेंट सुनील कुमार पांडे की पुत्री स्मृति की इस सफलता से जिले के शैक्षणिक गलियारों में हर्ष का माहौल है।

 दादा और चाचा  शिक्षक 

स्मृति की सफलता के पीछे एक मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि है। उनके दादा श्रीकांत पांडेय शिक्षक थे, वहीं उनके चाचा अनुज कुमार पांडेय पिछले 16 वर्षों से दिल्ली पब्लिक स्कूल में कॉमर्स के शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। स्मृति ने अपनी सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी और अपने चाचा के मार्गदर्शन को दिया है।

लक्ष्य: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने की राह

अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए स्मृति ने बताया कि उनका लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनकर देश की सेवा करना है। उन्होंने पीएम श्री गुदर जगदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोनौल सुल्तान से शिक्षा प्राप्त की है। विद्यालय के प्राचार्य मो. एनायतुल्लाह ने स्मृति की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट