बिहार के समृद्ध इतिहास , सामर्थ्य और परंपराओं को याद करने का दिवस--- सांसद लवली आनंद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 27, 2026
- 11 views
बिहार की धरती ने प्राचीन काल से ही ज्ञान, आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों के माध्यम से समाज को किया समृद्ध--- विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर --- बिहार दिवस के उपलक्ष पर शिवहर समाहरणालय मैदान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद लवली आनंद विधायक डॉ श्वेता गुप्ता, डीएम प्रतिभा रानी,पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर बिहार दिवस मनाया है।
उक्त अवसर पर सांसद लवली आनंद ने बिहार दिवस पर जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि 3000 वर्ष पुराना बिहार का समृद्धि इतिहास है।बिहार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली और समृद्ध है, जो प्राचीन भारत के शक्ति, ज्ञान और अध्यात्म के केंद्र के रूप में जाना जाता है। मगध, मौर्य और गुप्त साम्राज्य की यह भूमि बुद्ध की ज्ञानस्थली, जैन धर्म की कर्मभूमि, और आर्यभट्ट जैसे वैज्ञानिकों की जन्मस्थली रही है। पटना (पाटलिपुत्र) प्राचीन काल में अखिल भारतीय साम्राज्यों की राजधानी थी। विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने बिहार दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि बिहार का इतिहास अत्यंत प्राचीन, समृद्ध और गौरवशाली है, जो ज्ञान, अध्यात्म, राजनीति और संस्कृति का केंद्र रहा है। यह भगवान बुद्ध और महावीर की तपोभूमि, मौर्य और गुप्त साम्राज्यों की शक्ति का केंद्र, तथा नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों के माध्यम से दुनिया को शिक्षा देने वाली भूमि है। पटना (पाटलिपुत्र) लंबे समय तक मगध साम्राज्य की राजधानी रही है।
डीएम प्रतिभा रानी ने संबोधित करते हुए कहा है कि बिहार विश्व में शिक्षा और ज्ञान का केंद्र रहा है। यहाँ नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्राचीन विश्वविद्यालय थे, जहाँ दुनिया भर से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते थे। यह भगवान बुद्ध की तपोभूमि (बोधगया) और जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्मभूमि रही है। प्राचीन काल में मगध (बिहार) में मौर्य वंश (चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक) और गुप्त वंश जैसे शक्तिशाली शासकों ने शासन किया, जिन्होंने भारत को एकता के सूत्र में पिरोया। मौके पर एडीएम श्री मेधावी, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल,एसडीपीओ सुशील कुमार, वरीय उपसमाहर्ता दीक्षा भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार ,बिजली विभाग की स्कूटी इंजीनियर, छविंद्र प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी संदीप कुमार सहित सभी विभागों के पदाधिकारी कर्मी मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमारसिंह, उपाध्यक्ष आदित्य कुमार,लोजपा जिला अध्यक्ष विजय पांडे, डॉ राम बहादुर गुप्ता, फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिला संयोजन संजीव कुमार सिंह और पप्पू सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजब लाल चौधरी आदि मौजूद रहे।


रिपोर्टर