91 प्रतिशत अंक लाकर नाज़िया बनी हाई स्कूल प्रखंड टॉपर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 29, 2026
- 2 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गावती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर की छात्रा नाजिया खातून बनी प्रखंड टॉपर बन कर विद्यालय एवं पूरे प्रखंड का नाम रौशन किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी अहद खान एवं माता शाहिदा खातून की पुत्री नाज़िया खातून बिहार विद्यालय समिति द्वारा आयोजित 2026 की मैट्रिक परीक्षा में उतीर्ण होकर अपने परिवार के साथ-साथ सभी बेटियों का मान सम्मान को बढ़ाया है । छात्र के मन और आप दोनों ही पैसे से क्रमशः किसान और ग्रहणी हैं ।
जिनकी बेटी इस बोर्ड परीक्षा में 91.1 प्रतिशत अंक लाई है।नाज़िया खातून दुर्गावती उच्च कन्या विद्यालय कल्याणपुर की छात्रा है। जो बीते वर्ष नौवीं की परीक्षा में भी अच्छा रैंक लाकर पहला स्थान लाई थी । विद्यालय की प्राचार्या अमृता कुमारी ने छात्रा के बारे में बताया है कि नाज़िया काफी रुचि पूर्वक पठन पाठन में रुची रखती है। हमें उम्मीद है कि वह अपने जीवन में अच्छे शिक्षा के माध्यम से सफलता के शिखर पर पहुंचेगी । वहीं छात्रा ने अपनी इस सफलता का श्रेय यह अपने शिक्षकों ,प्राचार्या की प्रेरणा के साथ साथ माता-पिता के सहयोग को दी । कुल 500 में से 456 अंक लाकर विद्यालय के साथ साथ पूरे प्रखंड के नाम रौशन किया है । साथ प्रखंड अंतर्गत जगजीवन उच्च विद्यालय मचखियां के छात्र मयंक कुमार सिंह पिता मनोज कुमार सिंह , ग्राम - अवरहियां ने 88 परसेंट लाकर टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है ।


रिपोर्टर