विधिक सेवा प्राधिकार एसिड अटैक पीड़ितों को प्रदान करती है कानूनी सहायता
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 29, 2026
- 4 views
सहायता को लेकर हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर ---- जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सह जिला अपर मुख्य न्यायाधीश ललन कुमार रजक के निर्देशन में रविवार को डुमरी कटसरी प्रखंड में पैनल अधिवक्ता रत्नेश कुमार पांडे एवं अधिकार मित्र रजनीश कुमार के द्वारा ग्रामीणों के बीच एसिड अटैक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एसिड अटैक पीड़ितों को उनके अधिकारों, निशुल्क कानूनी सहायता और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से मिलने वाले मुआवजे व पुनर्वास सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
वही पैनल अधिवक्ता के द्वारा इस योजना के तहत पीड़ितों को मिलने वाले तीन लाख के न्यूनतम मुआवजे और तत्काल चिकित्सा के लिए 15 दिन के भीतर एक लाख की राशि सुनिश्चित करने के प्रावधानो पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
उन्होंने कहा कि एसिड अटैक के मामले में पीड़ित को उच्च गुणवत्ता युक्त मुफ्त कानूनी प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाता है ताकि उन्हें त्वरित न्याय और पुनर्वास मिल सके। वही अधिकार मित्र रजनीश कुमार ने स्थानीय लोगों से अपील किया कि वह ऐसी पीड़ितों को पहचान कर उन्हें विधिक सेवा प्राधिकार के 7070092435 पर संपर्क करने में सहायता करें।
मौके पर मोहम्मद वारिस, मुकेश कुमार, चंद्रदेव कुमार, विकास कुमार अभिजीत कुमार एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


रिपोर्टर