डायवर्सन पर धड़ल्ले से गुजर रहे बालू लदे भारी वाहन पाली पुल बंद


रोहतास।डेहरी में पाली पुल बंद होने के कारण सोन नदी के रास्ते बनाए गए डायवर्सन मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। इस मार्ग पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बैरियर लगाया गया है, लेकिन बीते कुछ महीनों से बैरियर के किनारे से पत्थर हटाकर रात के समय बालू लदे वाहन पार कराए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, पहले यह गतिविधि रात 10 बजे के बाद होती थी, लेकिन अब स्थिति और गंभीर हो गई है। प्रतिदिन रात लगभग 8 बजे से ही दर्जनों भारी वाहन इस रास्ते से गुजरते देखे गए।


सबसे बड़ी समस्या यह है कि सोन नदी के पास का यह डायवर्सन मार्ग काफी संकरा (सिंगल रोड) है। ऐसे में बड़े वाहन तेज गति से पार होने की कोशिश करते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस मार्ग पर कोई दुर्घटना होती है, तो न केवल जनहानि का खतरा है, बल्कि विधि-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ सकती है।


लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो, सड़क सुरक्षित बनी रहे और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट