समाहरणालय में समीक्षा बैठक: उर्वरक व LPG कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश, व्यवस्था पर सतत निगरानी के आदेश

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर ---  समाहरणालय संवाद कक्ष में प्रभारी सचिव, जिला-सह-सचिव, खेल विभाग, बिहार सरकार की अध्यक्षता में विभिन्न एजेंडों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी सचिव का पौधा देकर स्वागत करने के साथ हुई। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्त्ता सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में प्रभारी सचिव ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए दुकानों में सघन छापेमारी की जाए और दोषी विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिला पदाधिकारी को एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने तथा अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।


प्रभारी सचिव ने जिला नियंत्रण कक्ष में दर्ज शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया। उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (एमडीएम) को आवासीय शिक्षण संस्थानों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


बैठक के उपरांत प्रभारी सचिव ने जिला नियंत्रण कक्ष एवं खेल भवन का निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट