अधिवक्ता बांके सिंह के निधन पर शोक सभा, न्यायिक कार्य से रहे विरत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 01, 2026
- 104 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर:-- जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय बांके सिंह (74 वर्ष) के निधन पर बुधवार को संघ भवन के सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के दौरान अधिवक्ताओं ने दिनभर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस अवसर पर स्वर्गीय बांके सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि वे 27 मार्च 1987 को जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य बने थे और तब से लगातार सक्रिय रूप से वकालत कर रहे थे। पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने जानकारी दी कि 20 मार्च 2026 को बांके सिंह को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनका इलाज वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान 31 मार्च 2026 को शाम 8 बजे उनका निधन हो गया। शोक सभा में अजीत सिंह, मंटू पाण्डेय, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रहलाद सिंह, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, सच्चिदानंद राय, जितेंद्र कुमार उपाध्याय, परमहंस पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, अंशु तिवारी, सीताराम यादव, मुन्नन तिवारी, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, शशि कुमार, लक्ष्मीकांत तिवारी, रामदयाल सिंह, नरेंद्र सिंह, हृदय नारायण कुशवाहा, सत्येंद्र चौबे, मधुबन चौबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभा में सभी ने स्वर्गीय बांके सिंह के निधन को अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।


रिपोर्टर