तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 02, 2026
- 3 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरार गांव में गुरुवार की सुबह 10:00 बजे तालाब में कपड़ा धोने गई 8 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरार गांव निवास सदा ब्रिज राम की पुत्री ऋषि कुमारी गांव के ही पास तालाब में कपड़ा धोने के लिए गई हुई थी। कपड़ा धोने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।


रिपोर्टर