जिला स्तरीय भारत स्काउट और गाइड के स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन की एक महत्वपूर्ण बैठक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 03, 2026
- 7 views
रोहतास-- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,माध्यमिक शिक्षा, रोहतास श्रीमती प्रियंका कुमारी के निर्देशानुसार श्री शंकर उच्च विद्यालय तकिया सासाराम में 02-04-2026 को जिला स्तरीय भारत स्काउट और गाइड के स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला संगठन आयुक्त, स्काउट अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें जिले शिवसागर, चेनारी करगहर, कोचस, दिनारा बिक्रमगंज, सूर्यपुरा,दावथ और नौहट्टा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्काउटिंग गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाना,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना तथा विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त ने सभी स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है, स्काउट की शुरुआत 1907 ईस्वी में इंग्लैंड के ब्राउन सी द्वीप से हुआ था और भारत में स्काउट 1909 ईस्वी में एवं गाइड की शुरुआत 1911 ईस्वी में हुआ उस समय भारत में बॉयज स्काउट, बॉय स्काउट संगठन, गर्ल गाइड इन इंडिया,बालचर सेवा समिति एवं विभिन्न छोटे-छोटे स्काउट संगठनों के नाम से चलाया जा रहे थे संविधान लागू होने के बाद भारत में 7 नवंबर 1950 ई को सभी छोटे-छोटे संगठनों को एक में विलय करके दी भारत स्काउट और गाइड नाम रखा गया तब से आज तक भारत में स्काउट और गाइड के नाम पर केवल दी भारत स्काउट और गाइड ही वास्तविक और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन है।इस मौके पर कोषाध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड श्री ऋषिकेश कुमार झा ने कहा की सभी विद्यालयों में यूनिट संचालन को मजबूत करने, नियमित प्रशिक्षण आयोजित करने तथा अधिक से अधिक छात्रों को इस आंदोलन से जोड़ने पर जोर दिया।बैठक में आगामी प्रशिक्षण शिविर, सेवा कार्य, रैली एवं अन्य गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सभी स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन से अपने-अपने विद्यालयों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री शंकर उच्च विद्यालय तकिया श्री अजय कुमार ने सभी उपस्थित स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन को संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प दिलाया। धन्यवाद ज्ञापन श्री संजय कुमार पांडे प्रधानाध्यापक उच्च माध्यमिक विद्यालय मानी,बिक्रमगंज के प्रधानाध्यापक ने किया। इस मौके पर स्काउट पीयूष कुमार पवन कुमार आशुतोष कुमार, गाइड कैप्टन दीप रानी राज रिया कुमारी काजल कुमारी उपस्थिति रही।


रिपोर्टर