खेड़ापति हनुमान मंदिर पर भंडारे का हुआ आयोजन

तलेन । खेड़ापति हनुमान मंदिर में गुरुवार को श्री राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया, जहां रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं और आकर्षक झांकियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हनुमान जी महाराज का भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। पूरे दिन भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह से राममय हो गया। शाम होते-होते मंदिर परिसर में भक्तों की संख्या और बढ़ गई। रात्रि 7 बजे विधिवत महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से आरती में शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा परिसर “जय श्री राम” और “हनुमान जी की जय” के जयघोष से गूंज उठा।महाआरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट